नए कलाकारों की नई फिल्म, 2 फरवरी को होगी रिलीज, नाम है तोर मया के चिन्हा
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तोर मया के चिन्हा 2 फरवरी से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नए कलाकार नजर आएंगे। जिनमें कन्हैया पटनिहा और पायल दास मुख्य कलाकार हैं। इनके अलावा फिल्म में ढेर सारे नए कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर रायगढ़ शहर में खुशी का माहौल है क्योंकि अभिनेता कन्हैया पटनिहा रायगढ़ से ही बिलॉन्ग करते हैं। उन्होंने बताया की फिल्म की कहानी पारिवारिक संदेश देती हुई रोमांटिक स्टोरी है। फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने वाले सूरज मेहर ने जबर्दस्त अभिनय किया है उनका मानना है की फिल्म में नायक की जितनी भूमिका होती ही होती है उतनी ही भूमिका खलनायक की भी होती है दर्शक अगर नायक को पसंद करते हैं तो अच्छी खलनायक की के कारण खलनायक को भी पसंद करते हैं। फिल्म में अच्छे गीत, अच्छा संगीत, अच्छी कहानी के साथ मारधाड़ थी देखने को मिलेगी।फिल्म का प्रचार पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में इसके पोस्टर चस्पा किये जा रहे हैं।

फिल्म के अभिनेता कन्हैया पटनिहा ने बताया कि सभी कलाकारों का सहयोग इस फिल्म के निर्माण में बराबर है, उन्होंने सभी कलाकारों और टेक्नीशियन टीम को धन्यवाद देते हुए फिल्म के लिए मया और दुलार की अपील की है। यह फिल्म कन्हैया फिल्म क्रिएशन और श्री जानकी स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी है जो अनुपम सोनी पर फिल्माया गया है। फिल्म के निर्देशक एजाज़ सिद्दीकी हैं और फिल्म के वितरण का कार्य अमन पिकचर्स के जिम्मे है।

