सनिमा

कल से चलेगा कका का जादू , 13 अक्टूबर को “काहे के चिंता है कका जिंदा हे “

संझा बिहनिया….. छत्तीसगढ़ी फिल्म “कका जिंदा हे “ 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के 22 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। अभिनेता पवन गांधी और अभिनेत्री सानिया कंबोज द्वारा अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म कका जिंदा हे के निर्देशक हैं सलीम खान। फिल्म के निर्माता मनोज खरे और हेमलाल चतुर्वेदी हैं।  फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं, अलक राय ने बताया कि कका जिंदा हे को अभी तक छत्तीसगढ़ की 22 सिनेमाघर से हरी झंडी मिल चुकी है और भी सिनेमाघर बढ़ सकते हैं। जिनमें यह फिल्म प्रदर्शित की जा सकती है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भी कका के नाम से जाना जाता है और इस फिल्म का नाम भी “कका जिंदा हे” है तो कहीं ना कहीं यह फिल्म छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रहन-सहन और परंपरिकता को लिए हुए होगी। आगामी 13 अक्टूबर को यह फिल्म प्रदर्शित हो रही है, इस फिल्म में विक्रम राज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। बहु प्रतिक्षित इस फिल्म की प्रदर्शन की तिथि आ जाने से कलाकारों में उत्साह है।

छत्तीसगढ़ के सभी बड़े शहरों में रिलीज हो रही है “कका जिंदा हे ” – अमन पिक्चर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *