झारखंड और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक रिश्तों को जोड़ेगी लॉकडाउन के मया, जमशेदपुर के कलाकार परिवार ने बनाई फिल्म
SANJHA BIHANIYA… जमशेदपुर के चिकित्सा पेशे से जुड़े देवांगन परिवार का कुछ खास रिश्ता छत्तीसगढ़ की संस्कृति से भी है, वह यहीं के है लेकिन किन्हीं कारणों से झारखंड में रह रहे हैं। इस परिवार के डॉक्टर जे.के, देवांगन की मुलाकात जमशेदपुर के कार्यक्रम में अभिनेता करन खान से हुई तो वह उनसे इतना प्रभावित हुए की छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने का निर्णय लिया। लेकिन ऐसी कहानी की तलाश थी जो बिल्कुल अलग हो।

इसी बीच कोरोना आ गया और सब घरों में कैद होने लगे इस विकट समय का उपयोग किया निर्देशक मोहम्मद हबीब ने, उन्होंने कोरोना में लगे लॉकडाउन पर एक स्क्रिप्ट तैयार की जो देवांगन परिवार को पसंद आई और उस पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया।
आज वह फिल्म बन कर तैयार है जिसका नाम है लॉकडाउन के मया।
इस फिल्म से स्नेहा देवांगन डेब्यू कर रही हैं, स्नेहा जे.के. देवांगन की बिटिया है, स्नेहा की मम्मी प्रतिमा देवांगन भी पूरे समय स्नेहा के साथ रही। फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में शिवा साहू नजर आएंगे। इनके अलावा इस फिल्म में नितिन ग्वाला,क्रांति दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह, नवीन देशमुख, संजू साहू, लता राही, कविता भारद्वाज समेत ढेरों कलाकारों ने अभिनय किया है। पूर्णतः पारिवारिक ड्रामा लिए यह फिल्म 15 मार्च को दर्शकों के बीच होगी। इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के अलावा कोलकाता और जमशेदपुर में भी की गई है।

छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, नाम होगा चित्रोत्पला फिल्म सिटी, लागत होगी 147 करोड़

