सनिमा

मुंबई में मिला छत्तीसगढ़ की फिल्म को प्रथम पुरस्कार, छतीसगढ़ी, भोजपुरी, गुजराती, सिंधी, हिंदी सभी भाषाओं की फिल्मों को शामिल किया

SANJHA BIHANIYA… माया नगरी मुंबई में पहली बार मिला छत्तीसगढ़ की फिल्म को प्रथम पुरस्कार। जानकारी के अनुसार माया नगरी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सभी भाषाओं की फिल्मों को शामिल किया गया था जहां पर छत्तीसगढ़ की फिल्म कका जिन्दा है को सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानते हुए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छतीसगढ़ी फिल्म कका जिन्दा है के मुख्य अभिनेता पवन गांधी ने बताया कि वेस्टर्न इंडिया फिल्म एवं टी वी प्रोड्यूसर एसोसिएशन द्वारा 63 वार्षिक विवरण मुंबई में आयोजित किया गया था जहां पर छतीसगढ़ी, भोजपुरी, गुजराती, सिंधी, हिंदी सभी भाषाओं की फिल्मों को शामिल किया गया था जहां पर हमारी फिल्म कका जिन्दा है को सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानते हुए प्रथम पुरस्कार दिया गया जो कि पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है। लगभग 63 वर्ष में पहली बार ऐसा सुनहरा अवसर आया जहां पर छत्तीसगढ़ की फिल्म ने प्रथम स्थान प्राप्त करके पुरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया। फिल्म कका जिन्दा है के मुख्य कलाकार पवन गांधी है जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म में चार चांद लगा दिए जिसके चलते फिल्म कका जिन्दा है को मुंबई में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। फिल्म कका जिन्दा है के निर्माता मनोज खरे और हेमलाल चतुर्वेदी है एवं फिल्म के डायरेक्टर सलीम खान है। फिल्म अभिनेता पवन गांधी द्वारा अभिनीत फिल्म कका जिन्दा है को लगभग चार हजार मिलियन सोशल मीडिया पर बहुत ही कम समय पर मिल चुका है जो अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड बन चुका है। छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि सभी भाषाओं की फिल्मों को पछाड़ते हुए छत्तीसगढ़ की फिल्म कका जिन्दा है को माया नगरी मुंबई में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया जिसके चलते आमजनों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन किया गया है कि फिल्म कका जिन्दा है को राज्य उत्सव में शामिल करके सम्मानित किया जाए साथ ही अभिनेता पवन गांधी को छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव समिति का सदस्य बनाया जाए। साथ ही कुछ लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन किया गया है कि अभिनेता पवन गांधी को छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विभाग में शामिल करके उन्हें एक सम्मान जनक पद दिया जाए जिससे आगामी समय पर सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अभिनेता पवन गांधी का सहयोग मिले। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम आज पुरी फिल्मी दुनिया पर छाया हुआ है जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पहली बार मुंबई नगरी में छत्तीसगढ़ की फिल्म कका जिन्दा है ने प्रथम स्थान प्राप्त करके फिल्मी दुनिया में छत्तीसगढ़ का झंडा लगा दिया है।कका जिन्दा है फिल्म को मुंबई में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर समस्त जनों ने फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेता पवन गांधी को धन्यवाद दिया।
फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी का कहना यह है कि यह मेरे लिए बड़ी ऐतिहासिक क्षण है जो की छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की विवादास्पद फिल्म काहे के चिंता है काका जिंदा है फिल्म को प्रथम पुरस्कार का सम्मान जो मुझे मिला है वह सब दर्शकों का प्यार कलाकार की टीम की प्रयास से मिला है यह मेरे लिए ऐतिहासिक है तथा यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है जो कि आज इस मुकाम पर पहुंचने के बाद 24 साल की इतिहास में मुंबई में मेरी फिल्म को अवार्ड मिला।
फिल्म के हीरो पवन गांधी का कहना यह है कि लोग भले ही कहते हैं कि विवाद वाली फिल्म बनी काहे के चिंता है काका जिंदा है इस पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की विपक्ष में रहकर इस फिल्म को रोक लगाया था कि यह फिल्म भूपेश बघेल के जीवन पर आधारित फिल्म है मगर वही आज फिल्म सुपर डुपर हिट होकर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज को मुंबई की माया नगरी में प्रथम अवार्ड दिलाया यह छत्तीसगढ़ की इतिहास को बताता है की कैसे छत्तीसगढ़ी भाषा की फिल्म दर्शकों को अच्छी लगती है भले ही यह फिल्म टॉकीज में नहीं चला मगर करोड़ अरब मोबाइल धारकों के माध्यम से फिल्म काहे के चिंता है काका जिंदा है को यूट्यूब चैनल पर लॉन्च करने के बाद हमने अपनी विशेष पहचान बनाई है जो आज मुंबई में हमें प्रथम अवार्ड दिलाया यह ऐतिहासिक फिल्म है जो हमारे छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को चार चांद लग रहा है।
हमारे स्टार प्रचारक एवं संवाददाता राकेश कुमार साहू का कहना यह है कि विवाद वाली फिल्म अक्सर सुपर डुपर हिट हो जाती है भले ही वह फिल्म टॉकीज में चले ना चले मगर यूट्यूब चैनल के माध्यम से फिल्म काहे के चिंता है काका जिंदा है को अच्छी रिस्पांस मिला यह छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है हम छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की इस फिल्म की यूनिट की काहे के चिंता है काका जिंदा है फिल्म के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इसी तरह से हर फिल्म को मुंबई की माया नगरी में अवार्ड मिलना हमारे लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *