मोहब्बत जिंदाबाद के गीत हुए तैयार, जल्द होगी रिकॉर्डिंग फिर शूटिंग
SANJHA BIHANIYA… मितवा फिल्म के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोहब्बत जिंदाबाद के गीतों को लिखा है गीतकार अशोक तिवारी और नवल दास मानिकपुरी ने। दोनों ही गीतकारों ने इस फिल्म के लिए तीन-तीन गीतों को शब्दों से सजाया है। फिल्म के निर्माता श्री राम साहू ने बताया कि जल्द ही इन गीतों की रिकॉर्डिंग स्वप्निल स्टूडियो में की जाएगी जिसकी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। फिलहाल गायकों से चर्चा जारी है। इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं याकूब खान। फिल्म की शूटिंग सितंबर माह में प्रारंभ कर दी जाएगी। निर्माता श्री राम साहू ने जानकारी दी कि फिल्म में छह गाने होंगे और सभी अलग-अलग मूड के हैं।
उन्होंने बताया की फिल्म के लिए कलाकारों का चयन अभी भी जारी है इच्छुक कलाकार हमसे संपर्क कर सकते है। इस फिल्म का तकनीकी पक्ष दिनेश ठक्कर संभाल रहे हैं। गीतकार अशोक तिवारी और नवल दास मानिकपुरी ने जानकारी दी कि इस फिल्म में सभी मूड के गीतों को शामिल किया जा रहा है जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा।

