ब्राह्मण होकर केंवट महिला का किरदार करना बड़ा ही चैलेंजिंग रहा – दीपाली पांडे
संझा बिहनिया….. राजधानी रायपुर के श्याम सिनेमा घर में प्रदर्शित हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मिस यू मोर स्वीटहार्ट में अभिनेता भूपेश चौहान की पुनर्जन्म की मां का किरदार निभाने वाली दीपाली पांडे ने इस फिल्म में एक केंवट महिला की भूमिका अदा की है,

फिल्म देखकर निकले लोगों ने दीपाली पांडे के अभिनय की तारीफ की लेकिन शायद उन दर्शकों को यह पता नहीं की अभिनय करते समय दीपाली पांडे कितनी असहज रहीं होगी, क्योंकि वह ब्राह्मण है और उन्होंने केंवट महिला का किरदार निभाया है और इस फिल्म में उन्होंने मछली भी पकड़ी है, इस संबंध में जब दीपाली पांडे से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि धर्म अपनी जगह और कला अपनी जगह मैं कभी कला को धर्म के बीच नहीं लाती और धर्म को कला के बीच नहीं लाती,
उन्होंने बताया कि केंवट महिला के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की, उन्होंने फिल्म में जो साड़ियां पहनी है वह भी केंवट महिलाओं की है, उसे भी पहने और पहन कर अभिनय करने में काफी दिक्कत सामने आई लेकिन फिर भी उन्होंने अपना बेहतर परफॉर्मेंस दिया जिसे देखकर दर्शकों ने भी उनके अभिनय की तारीफ की, बता दे की दीपाली पांडे लगातार फिल्मों में नजर आ रही है, अभी उनकी बहु प्रतीक्षित फिल्म मोर बाई हाई-फाई कतार में है

