कला जगत

संस्कृति मंत्री ने सुना छत्तीसगढ़ी रामायण का टाइटल गीत , की तारीफ और निर्माण के लिए दी शुभकामनाएं

SANJHA BIHANIYA…एन.के.फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी रामायण की टीम ने आज संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात की, छत्तीसगढ़ी रामायण की संपूर्ण जानकारी टीम ने मंत्री जी को दी और टाइटल सॉन्ग भी सुनाया , जिसे सुनकर मंत्री जी काफी प्रसन्न हुए ,

उन्होंने टीम को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से जुड़े छत्तीसगढ़ के स्थानों को भी रामायण में शामिल करने को कहा , इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी रामायण के ब्रोशर का विमोचन भी किया,

बता दें कि छत्तीसगढ़ी रामायण के लिए जसबीर कोमल ने कलाकारों का चयन करना शुरू कर दिया है, मुलाकात करने वालों में जसबीर कोमल, अशोक तिवारी ,दिनेश साहू, सोनी कुर्रे और सोनू विभार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *