मोर छईयां भुइयां 2 के गीतों में शायरी का तड़का, प्रयोग को पसंद कर रहे हैं दर्शक, गाने को मिल रहा भरपूर प्यार
SANJHA BIHANIYA…. बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर छईयां भुइयां 2 के गीतों को दर्शक बेहिसाब पसंद कर रहे हैं, निर्माता निर्देशक सतीश जैन ने इस बार भी एक नया प्रयोग करते हुए फिल्म के गीतों में शायरियों का तड़का दिया है, शायरियां भी ऐसी कि उसे कोई भी समझ जाए। शायरियों को समझने के लिए ज्यादा दिमाग खपाने की जरूरत नहीं पड़ रही है जो शायरियां चलन में है उसी तरह की शायरियां गानों में आपको सुनाई देंगे और शायरी भी ऐसे उपयोग की गई जैसे की एक तरह की जुगलबंदी हो।
निर्माता निर्देशक सतीश जैन की फिल्मों में हमेशा कोई ना कोई नया प्रयोग देखने को मिलता है उन्होंने अपनी एक फिल्म में छत्तीसगढ़ी गाने में अंग्रेजी बोल को मिक्स किया था वह भी काफी पसंद किया गया क्योंकि वह ज्यादा समय के लिए नहीं था। अभी हाल फिलहाल एक छत्तीसगढ़ी फिल्म के गीत में भी तमिल भाषा का प्रयोग किया गया लेकिन पूरा का पूरा गीत ही तमिल भाषा में था तो दर्शकों के पल्ले ही नहीं पड़ा।
खैर सतीश जैन ने छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छईयां भुइयां 2 में जिन शायरियों का प्रयोग किया है वह शायरियां अच्छी भी लग रही हैं खासकर तोला भांवर पड़ाना है गीत की शायरियां। अब गीतों को देखकर दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है वह इंतजार भी 24 मई को खत्म होने वाला है और मोर छईयां भुइयां 2 पर्दा फाड़ प्रदर्शन करते नजर आएगी।

