सनिमा

ट्रेलर के बाद “कबड्डी” फिल्म को लेकर बढी उत्सुकता, महिला प्रधान है यह फिल्म

Sanjha bihaniya….निर्माता रॉकी दासवानी की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म “कबड्डी” 28 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है, इस फिल्म के माध्यम से एक संदेश देने की कोशिश की गई है उन लोगों को जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं। “कबड्डी” जैसा नाम है फिल्म का वैसा ही इसका अंदाज भी है, निर्माता रॉकी दसवानी ने बताया कि फिल्म में महिलाओं द्वारा अपनी अस्मिता और गांव की इज्जत की खातिर पुरुषों से भिडते दिखाया गया है। इस फिल्म में कई राज्यों की अभिनेत्रियों ने प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। फिल्म के निर्देशक कुलदीप कौशिक हैं, निर्माता सुनील तायल और सह निर्माता विकास जैन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *