एक शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान पर आधारित और एक नारी प्रधान फिल्म का होगा निर्माण – अनिता ध्रुव
SANJHA BIHANIYA…. आदिवासी समाज के शेर जन-नायक 1857 की क्रांति के छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद आजादी के दीवाने शहीद वीर नारायण सिंह जी के अमर-गाथा को लेकर जय बुढ़ादेव फिल्म प्रोडॅक्शन के बैनर तले आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव के द्वारा छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने जा रही है। तथा इस फिल्म में विशेष सहयोग व मार्गदर्शन आदिवासी समाज प्रमुख श्री मायाराम नागवंशी,, देवचंद उईके,, भूपेन्द्र ध्रुव,, संतोष कुमार नेताम,, कांशीराम ध्रुव,, हेमलाल नेताम,, राजेन्द्र ध्रुव,, शिवप्रसाद नेताम,, सरपंच श्रीमती माधुरी दीवान,, नेमीन बाई ध्रुव,, ईश्वरी बाई कोर्राम,, शांति बाई ध्रुव,, यशोदा बाई ध्रुव हैं।

सन् 1857 का वर्ष भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आंग्ल नीति के प्रतिफल स्वरूप क्रांति आरंभ हुई थी। छत्तीसगढ़ में भी इसकी प्रतिक्रिया हुई। और अंग्रेजों के लिए वीर नारायण सिंह एक भंयकर आंतक का नाम था। तत्कालीन रायपुर के डिप्टी कलेक्टर इलियट और उनके सैनिक भी भयभीत थे। अनिता ध्रुव ने कहा कि वीर नारायण सिंह जी ने अंग्रेजों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में जंग का ऐलान कर अंग्रेजों को नेस्तनाबूद कर दिया और अंग्रेजों के होश उड़ा दिये, अपनी मातृ-भूमि के लिए सीना ताने खड़े हो गये उस महान पुरुष की अमर-गाथा जिनकी जीवनी पर जिनके पराक्रम-साहस और बलिदान की सच्ची घटना पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म एक योद्धा शहीद वीर नारायण सिंह बनाने जा रही है।

इसके लेखक, गीत-संगीत व निर्देशक छत्तीसगढ़ के विख्यात कलाकार नवल दास मानिकपुरी है एसोसिएट निर्देशक श्री कैलाश जानवावाला है और दूसरी नारी प्रधान फिल्म बाघिन है जिसके लेखक, निर्देशक हैं कैलाश जानवावाला जी है। इन दोनों फिल्म का आडिशन 1 दिसंबर को हाॅटल साकेत इन-डागा पेट्रोल पम्प राजा भवन फाफाडीह रायपुर,, 2 दिसंबर को पारख हाॅटल-ग्रीन चौक रेलवे स्टेशन के पास दुर्ग एवं 3 और 4 दिसंबर को मित्तल हाॅटल-रायपुर रोड़ बिजली पावर हाउस के सामने धमतरी में होगा। जिसमें प्रदेश के कलाकारों को फिल्म-निर्माता अनिता ध्रुव एवं फिल्म निर्देशक नवल दास मानिकपुरी,, कैलाश जानवावाला,, सह-निर्माता संतोष यादव,, पवन कुमार तारक,, पवन मानिकपुरी जी ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैं।

