छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और निदेशक अनुपम भार्गव का दुखद निधन, कार एक्सीडेंट में पत्नी भी हुई घायल
SANJHA BIHANIYA….अभी-अभी छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता व निर्देशक अनुपम भार्गव का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है, उनके साथ उनकी पत्नी भी थी जो गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। दोनों को अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है, इस खबर की पुष्टि निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने की है। गौरतलब है की अनुपम भार्गव अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं कुछ दिनों पूर्व उनकी फिल्म जिमीकांदा काफी चर्चा में रही थी। अनुपम भार्गव के आकस्मिक निधन से समूचे छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। समाचार लिखे जाने तक इस खबर की पुष्टि सिनेमा जगत के तमाम सदस्य एक दूसरे से करते रहे। भगवान ना करें अगर यह खबर सच्ची है तो ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

