हमर सगा

छत्तीसगढ़ी सिनेमा का एक ऐसा शख्स जो 20 सालों से टिका है अपने अभिनय की बदौलत, कई फिल्मों और हजारों गीतों का हो चुका है अनुभव

SANJHA BIHANIYA…. आज सुबह से ही एक शख्स को जन्मदिन की मुबारकबाद मिलती रही और वे मुबारकबाद देने वालों का धन्यवाद करते रहे, जबकि आज उनका जन्मदिन नहीं है, उनका जन्मदिन तो 18 मार्च को आता है। उन्होंने बताया कि आज उनकी हमराह यानी धर्मपत्नी का जन्मदिन है। फिर पता नहीं क्यों उनके प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। यह हुआ उस अभिनेता के साथ जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा में 20 सालों से अपने अभिनय की बदौलत टिके हुए हैं और उनका नाम है करन खान।

 

 

उन्होंने बताया कि फिल्म और गाने में ज्यादा अंतर नहीं होता क्योंकि गाने भी फिल्म का हिस्सा हुआ करते हैं। लेकिन फिल्म की समय सीमा लंबी होती है और गाने की समय सीमा चंद मिंटो की, लेकिन उसमें वही अभिनेता लंबे समय तक टिक सकता है जिसके अंदर अभिनय सुर और ताल की समझ होगी। अभिनेता करन खान ने बताया कि वह 20 सालों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं और आज भी उसी जोश के साथ गाने और फिल्में कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बीते 1 साल में किए गए कई गाने मिलियन व्यू तक जा पहुंचे हैं, जिनमे “का तैं मतौना”, “आ मया कर ले” “कोसा के सारी” और “मान जा न राजा” शामिल है। करन खान ने बताया कि उनका खुद का भी एक यूट्यूब चैनल है, लेकिन उसके लिए गाना शूट करने का समय उन्हें नहीं मिल पाता क्योंकि दूसरे प्रोडक्शन हाउस के गानों से ही उन्हें समय नहीं मिल पाता। 2003 से फिल्मों और एल्बमों के गानों में अभिनय करते आज करन खान को 20 वर्ष हो चुके हैं और आज भी उनके प्रशंसक लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *