हमर सगा

टीम पर विश्वास से ही जीत मिलती है, दूल्हा राजा को अपनी टीम पर विश्वास है – उपासना वैष्णव

SANJHA BIHANIYA…… 26 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा में अभिनय करने वाली चरित्र अभिनेत्री उपासना वैष्णव को कौन नहीं जानता, छत्तीसगढ़ में बनने वाली शायद ही ऐसी कोई फिल्म रही होगी जिसमें उपासना वैष्णव ने अभिनय नहीं किया। उपासना से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि दूल्हा राजा फिल्म में उनके द्वारा किए गए सभी फिल्मों में अभिनय का समावेश नजर आएगा। इस फिल्म में वे कई सारे शेड में दिखेंगी। कुल मिलाकर एक भरपूर मनोरंजन वाली फैमिली ड्रामा है फिल्म दूल्हा राजा। उपासना वैष्णव ने बातचीत में कहा कि फिल्म के अभिनेता व निर्माता राज वर्मा एक अच्छे कलाकार के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं, उन्हें अपनी फिल्म की टीम पर विश्वास है, सबको साथ लेकर चलने का गुण राज वर्मा में देखने को मिला।

उपासना वैष्णव ने बताया कि उनके अपोजिट छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने कलाकार प्रदीप शर्मा है, उनके साथ उनकी कॉमेडी लोगों को पसंद आएगी।
उपासना ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में पूर्ण कर ली गई जिसके कारण सब एक साथ थे, तो पता ही नहीं चला कि कब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई।

एक वाक्या बताते हुए उन्होंने बताया कि दूल्हा राजा की शूटिंग के दौरान जब गाना शूट हो रहा था तब उन्हें बार-बार नींद आ जाती थी क्योंकि वह लगातार स्टेज प्रोग्राम और दिन भर की शूटिंग के कारण सो नहीं पाती थी, जिसे देखकर राज वर्मा ने उन्हें आराम करने को कहा और तब तक दूसरे शॉट लेते रहे, उपासना ने कहा अगर राज वर्मा की जगह कोई और होता तो शायद वह ऐसा नहीं करता।
उपासना ने कहा कि सभी ने मिलजुल कर खूब मेहनत की है और एक अच्छी फिल्म बनकर तैयार है, जिसे सभी को एक बार जरूर देखना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *