फिल्म वितरक अमन पिक्चर्स के वितरण की एक और फिल्म बेटा, 5 जुलाई से होगी प्रदर्शित
SANJHA BIHANIYA….. चकोर फिल्मस द्वारा निर्मित और चंद्रशेखर चकोर द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म बेटा 5 जुलाई से छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित की जा रही है। बेटा पूर्णतः पारिवारिक फिल्म है जिसका संपादन नारायण सिंह वर्मा ने किया है और छायांकन पवन रेड्डी ने किया है। बेटा फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक चंद्रशेखर चकोर हैं। चंद्रशेखर चकोर ने इसके पूर्व और भी फिल्मों का निर्माण किया है, चंद्रशेखर चकोर छत्तीसगढ़ की लोक, संस्कृति और परंपरा से वाकिफ है। उन्होंने अपनी हर फिल्म में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू बिखेरी है, यह फिल्म भी एक पारिवारिक संदेश देती हुई पारंपरिक फिल्म साबित होगी। फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं, अलक राय ने बताया कि यह फिल्म 5 जुलाई से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है, अभी फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य किया जा रहा है जल्द ही फिल्म की पब्लिसिटी प्रारंभ कर दी जाएगी।

