हमर सगा

छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन के अभिनेता राज रावते का आज है जन्मदिन, बधाई देने के लिए प्रशंसकों का लगा तांता

sanjha bihaniya…. छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन के मुख्य अभिनेता राज रावते का आज अवतरण दिवस है , जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। सभी सुबह से उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

राज रावते अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन कुछ दिनों बाद रिलीज होने वाली है लेकिन इसके गीतों ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया है। खासकर नैना के गुलेल झन मार रसिया को खूब पसंद किया गया है। फिल्म के इस गीत नैना के गुलेल झन मार रसिया में राज रावते और रश्मि देवांगन के अभिनय को खूब वाहवाही मिली।अपने जन्मदिन पर राज ने सभी का धन्यवाद अदा किया और अपने प्रशंसकों से मिले प्यार और दुलार के लिए उनका भी शुक्रिया अदा किया।

लगन फिल्म की रिलीज को लेकर राज ने कहा की सारी तैयारियां हो चुकी हैं बस सही समय का इंतजार है, वह भी समय जल्द आने वाला है। उन्होंने बताया की लगन फिल्म को लेकर फिल्म से जुड़े सदस्यों और उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है, यह उत्साह आज भी बरकरार है और यह तब तक बरकरार रहेगा जब तक फिल्म सिनेमा घर में प्रदर्शित नहीं हो जाती। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सभी कलाकारों ने खूब मेहनत की है जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *