मॉडलिंग की चकाचौंध से अभिनेत्री तक का सफर, छत्तीसगढ़ी गीतों से बना रही पहचान, नेहा
sanjha bihaniya…मॉडलिंग की दुनिया से वास्ता रखने वाली नेहा पटेल ने सुंदरता की प्रतियोगिता में अपना नाम रोशन किया है, गोवा में आयोजित हुए फैशन शो में नेहा ने क्राउन पर कब्जा किया और फर्स्ट रनर अप रही।
अब छत्तीसगढ़ी गीतों में भी अभिनय का जादू बिखेरती नेहा ने सुपरस्टार करन खान के साथ “नवा नवा लुगरा” गीत में अभिनय करके दिखा दिया कि वह भी किसी से कम नहीं।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पली-बढ़ी नेहा अब रायपुर में ही रहकर मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं, हाल ही में नेहा ने एमडी इंटरटेनमेंट के निर्माता दिनेश साहू के हिंदी गणेश भजन “श्री गणेश देवा” में भी अभिनय किया है, नेहा ने बताया कि उनको लेकर फिल्मों की बात भी चल रही है जिसकी शूटिंग जल्द प्रारंभ होगी और वे एमडी एंटरटेनमेंट के अगले प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।
नेहा ने कहा कि जब वह मॉडलिंग की दुनिया से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखे तो उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ लेकिन अब सब कुछ नॉर्मल है। करन खान के साथ अभिनय करने का अनुभव बताते हुए नेहा ने कहा कि वे इतने पॉपुलर होने के बाद भी एकदम सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज की तारीफ करते हुए नेहा ने कहा कि वे जल्द एक फिल्म में अहिल्या का किरदार करने वाली है जिसे लेकर वह किरदार में डूबने की कोशिश करेगी।

