कला जगत

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिलेगा एक नया खलनायक, 23 सितंबर को फिल्म होगी रिलीज

sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नया विलेन मिलने जा रहा है जिसका नाम है अमित हिषीकर, इनकी फिल्म “संदेशा मोर कलम के” 23 सितंबर को रिलीज होगी। मंगलम फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म “संदेशा मोर कलम के” में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले अमित हिषिकर मूलतः महासमुंद के रहने वाले हैं और संगीत की शिक्षा ले रहे हैं, बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाले अमित रामलीला में मेघनाथ का किरदार प्ले करते हैं और वर्तमान में पत्रकारिता से भी जुड़े हैं।

संदेशा मोर कलम के इस छत्तीसगढ़ी फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मानपुर मोहला में की गई है, अमित ने इस फिल्म में नक्सली कमांडर का किरदार निभाया है जिसमें वे काले पोशाक में लंबे लंबे बालों के साथ बेहद ही खतरनाक नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता रमेश उके ने भी अमित के अभिनय की तारीफ की है, उन्होंने बताया कि अमित संवादों को उतार-चढ़ाव के साथ ऐसा प्रस्तुत करते हैं जो वाकई में काबिले तारीफ है।

इस फिल्म के निर्देशक नरेश बोगा हैं और इसमें मुख्य भूमिकाओं में समीर खान और पिंकी बंजारे हैं , चरित्र अभिनेत्री के रूप में सुधा जांगड़े भी नजर आएंगी। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *