इस होली में निर्माता दिनेश साहू लेकर आ रहें हैं पारिवारिक होली गीत, नाम है रायपुर वाली भउजी – 2
SANJHA BIHANIYA…बतौर निर्माता दिनेश साहू की छठवीं प्रस्तुति है पारिवारिक होली गीत रायपुर वाली भउजी- 2, इसके पूर्व भी निर्माता दिनेश साहू ने कर्मा गीत, देशभक्ति गीत और रोमांटिक गीत बनाए हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है ,
बता दें कि इस होली गीत को अपने स्वर से सजाया है डेविड निराला ने , उन्होंने ही गीत की रचना और संगीत संयोजन भी किया है, रायपुर वाली भउजी 2 गीत को मंडल म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा , इस गीत के निर्देशक विष्णु मंडल हैं और इसमें दिनेश साहू, वर्षा मानिकपुरी, रवि शर्मा , महेश राव, आर कृष्णा और अरुण बागडे ने अभिनय किया है,

गीत को कोरियोग्राफ किया है दिलीप बैस ने और कैमरे का संचालन सोनू विभार ने किया है, बता दें कि इस पारिवारिक होली गीत की शूटिंग दुर्ग जिले के मोतीपुर अम्लीडीह साहू पारा में की गई है जहां पी एन एल लकी , शिवा ताम्रकार, अनिल सोनी, विनोद यदु , ईश्वर बोरछा और भागवत सिन्हा ने पूर्ण सहयोग किया है,
निर्माता दिनेश साहू ने बताया कि वे लगातार पारिवारिक और लोक संस्कृति से जुड़े गीतों को लेकर आते रहेंगे

