छत्तीसगढ़ी से लेकर भोजपुरी तक का है फिल्मी सफर , बिलासपुर की प्रतिभा रानू पाटिल में है अभिनय की क्षमता
SANJHA BIHANIYA…बिलासपुर जिले की रानू पाटिल का फिल्मी सफर अनवरत जारी है , उन्होंने भोजपुरी से लेकर छत्तीसगढ़ी फिल्मों , गीतों और लघु फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है, रानू ने बताया कि वह भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और काजल राघवानी के साथ भी एक गीत में सह अभिनेत्री का किरदार निभाया है, साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए में भी सहेली का किरदार किया है ,वर्तमान में रानू ने छत्तीसगढ़ी रामायण राम के लीला में भी ऑडिशन दिया है जहां उन्हें कोई बड़ा रोल मिलने की उम्मीद है ,

बता दें कि रानू में एक अभिनेत्री के लगभग सभी गुण हैं उन्हें घुड़सवारी , स्विमिंग के साथ ड्राइविंग भी आती है, रानू ने कहा कि धीरे-धीरे वे इस क्षेत्र में एक मुकाम हासिल करना चाहती है, जिसके लिए सभी का सहयोग भी उन्हें मिल रहा है

