हमर सगा

निर्देशक ही गुरु है जिनसे हम कुछ न कुछ नया सीखते हैं , ख़ास बातचीत…अभिनेत्री सोनाली सहारे से

SANJHA BIHANIYA….मुझे छत्तीसगढी फ़िल्म इंडस्ट्री में आए 5 साल हो गए हैं,
मेरी रिलीज फिल्में हैं
बी ए सेकंड ईयर,ससुराल, हमर फैमिली नं 1, जोहार छत्तीसगढ,
आने वाली फिल्में हैं…
5. मया होगे रे ( 2 सितंबर को रिलीज ),6. दुल्हन ऊही जो पिया मन भाए, 7. काली द फाइनल वर्डिक्ट, 8. तही मोर सोना, 9. करम के लेखा, 10. जय शीतला मईया, 11. अंगार, 12. दीवाना

अभी तक मैने 4 एल्बम सॉन्ग किए है।
1. प्रेम दीवानी, 2. लव यू जानू, 3. रातरानी, 4. मयारू दौना पान, 5. पहली नजर म

 

वैसे तो फिल्म हो या एल्बम पहला तो पहला ही रहता हैं।
लेकिन मुझे मेरा 4 था एल्बम सॉन्ग मयारू दौना पान बहुत अच्छा लगा, क्योंकि उसमे मुझे पूरा ठेठ बस्तरीया छत्तीसगढ़िया लुक दिया गया था , जो की मुझे बहुत पसंद आता है, और जनता जनार्दन जिन्होंने मेरे इस एल्बम सॉन्ग को इतना प्यार दिया की आज उसके 415 k व्यू हो गए है दिल से सभी का धन्यवाद करती हूं।
वैसे ही मेरी सारी फिल्मों का कॉन्सेप्ट अलग अलग है और मैं भी अलग अलग किरदार के साथ नजर आऊंगी जो आने वाली है।
सभी फिल्मों में काम का अनुभव मेरा बहुत ही अच्छा रहा है । जैसे की हर बार के न्यूज़ मे मैं बताती हूँ की मेरी पहली फिल्म बी ए सेकंड ईयर सभी फिल्मों से अलग रही हैं मेरे लिए और रहेगी। मैं जिनसे भी कुछ सीखती हूं उनको अपना गुरु ही मानती हूं । और मेरे पहले गुरु डायरेक्टर प्रणव भैया जी से मैने बहुत कुछ सीखा है , बताने के लिए तो सारी फिल्मों के बारे में बता दूँ क्योंकि सभी फिल्मों से कुछ नया सीखने को मिलता है और सभी डायरेक्टर के डायरेक्शन का तरीका अलग रहता है, इसीलिए मैं हमेशा सभी अपने गुरुजनों से सीखते रहूंगी।

2 सितंबर को आने वाली फिल्म मया होगे रे के डॉयरेक्टर नितेश लहरी सर जिनका डायरेक्शन मुझे बहुत अच्छा लगा, कुछ नया सीखने को मिला ।
आशा करती हूं की जैसे मेरे बाकी फिल्म और एल्बम को आप सभी ने अपने प्यार से भर दिए, वैसे ही हमारी फ़िल्म 2 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमा घरों में आ रही है , तो फ़िल्म “मया होगे रे” को भी अपने प्यार और आर्शीवाद जरूर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *