शहनाई बजेगी कल, निकलेगी बारात दूल्हा राजा की, इंतजार हुआ खत्म
संझा बिहनिया….. बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा कल से सिनेमाघरों में होगी, यह पहली फिल्म होगी जो छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और चेन्नई में भी रिलीज की जा रही है। फिल्म का प्रीमियम आज दोपहर को सिटी सेंटर पंडरी मॉल में रखा गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज निर्माता, निर्देशकों के साथ फिल्म के कलाकारों की टीम फिल्म देखोगी।
अपनी फिल्म को लेकर उत्साहित निर्माता एवं अभिनेता राज वर्मा ने छत्तीसगढ़ के तमाम सिनेमा प्रेमी दशकों से अपील की है कि वह फिल्म को एक बार जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा कल से छत्तीसगढ़ के तमाम सिनेमाघर में प्रदर्शित होने वाली है इस फिल्म में जाने-माने कलाकारों की लंबी फेहरिस्त है जिनमें प्रदीप शर्मा, उपासना वैष्णव, सोहेल खान, अंशु दास मानिकपुरी, राखी सिंह, दिव्य नागदेवे, संजय महानंद, हेमलाल कौशल, मनमोहन ठाकुर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म दूल्हा राजा के गाने और ट्रेलर सोशल मीडिया में खूब ट्रेडिंग पर हैं, साथ ही उनके गीतों पर बने रील्स के व्यू 50 लाख से भी ज्यादा है। अरण्य सिनेमा के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा एक बड़े कैनवास की फिल्म है, फिल्म के निर्माता राज वर्मा है और राज वर्मा की यह चौथी फिल्म है। राज वर्मा लेखन से लेकर सिनेमा हॉल चलाने तक का अनुभव रखते हैं, बतौर अभिनेता वे नृत्य में पारंगत भी हैं और कराटे के मास्टर हैं। कुल मिलाकर जो गुण एक सफल अभिनेता में होने चाहिए वह सारे गुण राज वर्मा में हैं।

