सनिमा

2 दिन है शेष, सतनाम सतगुरु, छत्तीसगढ़ी फिल्म 15 दिसंबर को राजधानी के श्याम सिनेमा घर में

sanjha bihaniya….. गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म सतनाम सद्गुरु रिलीज की जा रही है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों में यह पहला अवसर होगा जब घासीदास जयंती के उपलक्ष में गुरु घासीदास की जीवनी पर ही आधारित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म रिलीज की जा रही है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज की बहुलता है। वह किसी भी फिल्म को हिट करने की संख्या रखते हैं। सब्जेक्ट भी बहुत अच्छा है और धार्मिक है। निर्माता बाबा पात्रे, डॉ जे आर सोनी और संतोष कुर्रे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पुराने नाम है। शायद इसीलिए ऐसी फिल्म की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म को रिलीज कर रहे अमन पिक्चर्स के अलक राय ने बताया कि फिल्म के निर्माता से उनकी पुरानी दोस्ती है और बात गुरु घासीदास जयंती के अवसर की भी है, इसलिए फिल्म को लेकर प्रदर्शन के पूर्व फिल्म के रिलीज की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकारों ने काम किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *