नई परंपरा की हुई शुरुआत, छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े कलाकारों के जन्मदिन को किया जाएगा सेलिब्रेट, करन खान बने दूसरे सेलिब्रिटी
sanjha bihaniya…जी हां छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अब एक नई शुरुआत हुई है, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से एक केक काटा जाएगा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जाएगी, आपको याद होगा बीते दिनों मॉडल और अभिनेत्री नेहा पटेल का जन्मदिन भी इसी तरह सेलिब्रेट किया गया था, इस कार्य को करने का बीड़ा उठाया है एमडी इंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू और छत्तीसगढ़ी फिल्म बंशी और मयारू भौजी के अभिनेता अलीम बंसी ने,

दोनों ने मिलकर यह सोचा कि क्यों ना छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों का बर्थडे हमारे द्वारा भी सेलिब्रेट किया जाए ताकि इसी बहाने सभी एकत्रित भी होंगे और कुछ महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकेगी, इसी कड़ी में इनके द्वारा सबसे पहले अभिनेत्री नेहा पटेल का जन्मदिन गढ़कलेवा में मनाया गया और आज सुपरस्टार करन खान का जन्मदिन भी केक काटकर सेलिब्रेट किया गया, इस मौके पर अलीम बंसी, दिनेश साहू के अलावा नेहा पटेल, घनश्याम महानंद और गढ़कलेवा की संचालिका भी उपस्थित रही, करन खान ने दिनेश साहू और अलीम बंसी द्वारा शुरू किए गए इस कार्य के लिए उन्होंने बधाई दी और अपने जन्मदिन पर सेलिब्रेशन के लिए धन्यवाद दिया

