कला जगत

एमडी एंटरटेनमेंट की एक और धार्मिक प्रस्तुति, “साईं दरबार”, छायांकन हुआ पूर्ण जल्द होगा अपलोड

SANJHA BIHANIYA….. एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर लगातार दर्शकों के मिलते प्यार को देखते हुए आगामी आकर्षण के रूप में साईं भजन दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसमें अभिनय करने वालों में अश्वनी बंजारे, दिनेश साहू, पूजा बांसोड़, कुसुम और निषाद राज का नाम शामिल है।

साईं दरबार शीर्षक वाले इस गीत का गीत संगीत घनश्याम महानंद ने दिया है, अश्वनी बंजारे ने फकीर की भूमिका बेहतरीन तरीके से की है, उनके साथ दिनेश साहू, पूजा बांसोड़, कुसुम और निषाद राज ने भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया है।

गौरतलब है कि इस गीत में दिनेश साहू ने एक विकलांग व्यक्ति की भूमिका अदा की है। पूरे गीत का निर्देशन दीपक बावनकर ने किया है। जल्द ही यह गीत एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर आपको देखने मिलेगा।

इसके पूर्व भी एमडी एंटरटेनमेंट के चैनल पर अच्छे-अच्छे गीत अपलोड किए गए हैं, जिन्हें दर्शकों ने हजारों की संख्या में पसंद किया है,

एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व संचालक दिनेश साहू ने जानकारी दी की लगातार उनके यूट्यूब चैनल पर धार्मिक रोमांटिक के साथ कॉमेडी गीत और शॉर्ट फिल्में भी प्रदर्शित की जाएगी। इस साईं भजन में रुपसज्जा का बेहतरिन कार्य विलास राउत ने किया, है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *