ज्यादा से ज्यादा सेंटर में रिलीज की जाएगी छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर सोना, 6 अक्टूबर को होगी प्रदर्शित
SANJHA BIHANIYA….. निर्माता सृष्टि अग्रवाल और आर. के. पटेल द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तहि मोर सोना 6 अक्टूबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है, इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर में रिलीज करने की तैयारी है। अभिनेता संजय साहू और अभिनेत्री सोनाली सहारे द्वारा अभिनीत इस छत्तीसगढ़ी फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है, इसमें थ्रिल और सस्पेंस का तड़का भी है। अब तक छत्तीसगढ़ी फिल्मों की कहानी से अलग कहानी होने का दावा निर्माता सृष्टि अग्रवाल और निर्देशक आर. के. पटेल ने किया है।
इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में रिलीज कर रहे अमन पिक्चर्स के अलक राय ने बताया कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक सेंटर में रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि ऐसे भी छत्तीसगढ़ में सिनेमाघरों की कमी है तो ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्मों को प्रदर्शित करना हमारी जिम्मेदारी है। एस आर सिनेमा और आरकेपी फिल्मस प्रोडक्शन की प्रस्तुति तहि मोर सोना में कलाकारों की लंबी श्रृंखला है। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री सोनाली सहारे भी काफी उत्साहित हैं, उन्होंने भी छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर सोना को मया और दुलार देने की अपील की है।

