बातचीत… छत्तीसगढी अभिनेत्री सोनाली सहारे से “तही मोर सोना” को लेकर, 6 तारीख (6 अक्टूबर) को हो रही है फिल्म रिलीज़
सोनाली सहारे…आने वाली 6 तारीख (6 अक्टूबर) को मेरी फिल्म रिलीज़ हो रही है “तही मोर सोना”, इस फिल्म में मैंने लीड रोल में काम किया हैं और फिल्म में मेरा क़िरदार एक पत्रकार (journalist) का है।
फिल्म में ऐसा कोई पार्ट नहीं हैं जो अच्छा न लगे सभी पार्ट देखने लायक है और सीखने लायक है, साथ ही यह मनोरंजन से भरपूर फिल्म है ।
इस फिल्म में मेरे co-actor है संजय साहू जी, इनके साथ मेरा रियलिटी में तो अच्छी bounding है ही लेकिन फिल्म में बिल्कुल अलग और हटके हम दोनो की ट्यूनिंग दिखाई देगी और दर्शकों को कुछ नया ही देखने मिलेगा। मुझे ऐसा लगता है दर्शकों को फिल्म देखने में बहुत ही मजा आयेगा ।

हमारी फिल्म ” तही मोर सोना “ की 3 शेड्यूल में और 35 दिन में फिल्म की शुटिंग कंप्लीट हुई है।
जैसे की मैं हर बार यह बताती हूं मैं अपनी हर एक फिल्म से कुछ न कुछ नया सीखती हूं वैसे ही इस फिल्म में भी मेरा अनुभव तो बहुत ही अच्छा रहा है , क्योंकी इस फिल्म से मुझे ये सीखने को मिला कि एक पत्रकार/पत्रकारीता हर एक सच्ची घटना की तह तक जाने के लिए अपनी पूरी मेहनत और ताकत किस प्रकार से लगाता है और अनजानी घटना को जनता के सामने लाने की पूरी पूरी कोशिश कैसे करता हैं और बहुत सारी बाते हैं….. जो दर्शकों को फिल्म देखने पर समझ में आयेगी।
पत्रकारिता के इस किरदार को मैंने अपने तरफ से 100% निभाने की पूरी कोशिश की है।
हम सभी ने आज तक बहुत सारी छत्तीसगढ़ी फिल्म देखी है लेकिन फिल्म “तहि मोर सोना” एक रहस्य का पर्दा फाश करने वाली फिल्म हैं जो की छत्तीसगढ़ में ऐसी फिल्म पहली बार आएगी।
और हां अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष रह गए हैं आने वाली 6 तारीख को मेरी फिल्म रिलीज़ हो रही है और सारे छत्तीसगढ़ के दर्शकों से मेरी अपील है की आप सभी मेरी फिल्म “तही मोर सोना” अपने नजदीकी सिनेमा घर में देखने ज़रूर जाएं।
सोनाली सहारे, अभिनेत्री छत्तीसगढ़ी सिनेमा

