संझा स्पेशल

सावधान, होशियार, 16 मई को आ रही है मोर छईयां भुइयां 3, फर्स्ट लुक आया बाजार में

मोर छइयां भुइयां के बाद मोर छइयां भुइयां 2 को बनने में लगभग 25 वर्ष का समय लगा लेकिन मोर छइयां भुइयां 2 से थ्री बनने में मात्र एक वर्ष का समय लगा और इसका फर्स्ट लुक भी आ गया।

SANJHA BIHANIYA… सावधान होशियार कह ने का आशय यह है कि मई का ही वह महीना होता है जब निर्देशक सतीश जैन की फिल्में आती हैं और रिकॉर्ड दर्ज होते हैं। हालांकि उनके बाद फिर लोगों को फिल्म बनाने की सूझ ती है और पूरे वर्ष फिल्में आती रहती हैं। इसका फायदा कम से कम यह तो है कि सतीश जैन जी के बाद साल भर इंडस्ट्री के लोगों को काम मिलता रहता है। यह है कमर्शियल फिल्मों का नतीजा।

मोर छइयां भुइयां ने इतिहास रचा, मोर छइयां भुइयां 2 ने भी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। अब थ्री भी कमाल की फिल्म साबित होने वाली है क्या? जिसका काउंडाउन अब शुरू हो चुका है।

फिल्म प्रेमियों के लिए अब यह एक सोचने वाली बात होगी कि इसमें क्या होगा? इस बार सतीश जी क्या लेकर आ रहे हैं? क्या वह फिर चौंकाने वाले हैं?

फिल्म के फर्स्ट लुक से साफ प्रतीत हो रहा है कि यह ग्रामीण परिवेश की फिल्म होगी साथ ही एक कसी हुई पारिवारिक कहानी इसमें भी देखने को मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *