सनिमा

श्रीदेवी की दीवानी जागृति सिन्हा, 2023 का नया चेहरा जागृति, आ रही है दूसरी फिल्म ‘जिमी कांदा’

sanjha bihaniya…जागृति सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि वह 2023 का नया चेहरा हैं। बीएससी की पढ़ाई कर चुकी जागृति सिन्हा का  सब्जेक्ट गणित था। मोबाइल पर टीक टॉक बनाना, मिमिक्री करना, डांस करना यह सब उनकी आदत में शुमार था। मोबाइल पर आए उनके वीडियो को तारीफ़ मिलने लगी। सबसे पहले एक एलबम का ऑफर आया टाइटल था ‘धीरे धीरे’ का । वे इसे करने सहर्ष तैयार हो गई। अब तक 20 के आसपास एलबम कर चुकी जागृति सिन्हा ने  वेब सीरीज़ ‘लव के चकल्लस’ भी की।

‘मया 3’ उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म थी और अब दूसरी ‘जिमी कांदा’ आ रही है। जागृति सिन्हा स्कूल-कॉलेज़ के दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की दीवानी रही। श्रीदेवी में उन्होंने पाया कि उन्होंने कभी एक टाइप का रोल नहीं किया। उनके साथ मोनोटोनी जैसा कभी नहीं रहा। उनकी ‘चालबाज’ फ़िल्म को देख लें, जिसमें उनका डबल रोल था। एक श्रीदेवी गंभीर नज़र आती है तो दूसरी बेहद चुलबुली। वैसे ही एक ही जागृति भी एक टाइप के कैरेक्टर में कभी बंधना पसंद नहीं करती।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *