मोर महादेव हुई पूर्ण, कार्यकारी निर्देशक जसबीर कोमल ने दी निर्माता श्रवण राठौर और टीम के सदस्यों को बधाई
संझा बिहनिया…डीसी फिल्म के बैनर तले बन रही वेब सीरीज और छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर महादेव की शूटिंग पूर्ण कर ली गई है, कार्यकारी निर्देशक जसबीर कोमल ने मोर महादेव के मुख्य अभिनेता श्रवण राठौर, अभिनेता प्रकाश अवस्थी, अभिनेत्री नैनी तिवारी, चरित्र अभिनेता विजय मिश्रा “अमित” समेत टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी,
सप्ताह में 5 दिन यानी सोमवार से शुक्रवार रामायण राम के लीला की शूटिंग की जाएगी
उन्होंने बताया कि अब मोर महादेव की एडिटिंग का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जसबीर कोमल अब रामायण राम के लीला की शूटिंग में भिड़ेंगे, उन्होंने बताया कि पूर्व में सप्ताह में 1 दिन रामायण की शूटिंग की जाती थी जिसे बदलकर अब सप्ताह में 5 दिन यानी सोमवार से शुक्रवार रामायण राम के लीला की शूटिंग की जाएगी, उन्होंने सभी कलाकारों से आग्रह किया कि वे अपनी तैयारी रखें, जसबीर ने बताया कि राम के लीला रामायण की शूटिंग के दौरान उन्हें मोर महादेव की जिम्मेदारी दी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाते हुए शूटिंग का कार्य संपन्न कराया,
होली के बाद शुरू होने वाली रामायण राम के लीला की शूटिंग के लिए मोर महादेव के निर्माता श्रवण राठौर ने जसबीर कोमल को शुभकामनाएं दी.

