सिनेमाटोग्राफी का जलवा एक बार फिर दूल्हे राजा में, राज वर्मा बना रहे हैं छत्तीसगढ़ी फिल्म, तोरण राजपूत ने संभाल रखी है एक बड़ी टीम के साथ फिल्मांकन की कमान
संझा बिहनिया…राज वर्मा यानी तरी हरी ना ना जैसी सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म के निर्माता व अभिनेता, वे अब लेकर आने वाले हैं दूल्हे राजा, जिसमें वे बतौर मुख्य अभिनेता नजर आएंगे, इस फिल्म की खास बात है इसके कलाकारों का चयन जिसमें बहुत ही सावधानी बरतते हुए राज ने कास्टिंग की है, उन्होंने चुन-चुन कर कलाकारों का चयन किया है खासतौर पर अंशु दास मानिकपुरी, राखी सिंह, मनमोहन सिंह ठाकुर, सोहेल खान

यह नाम वह है जो रुपहले पर्दे से फिलहाल नदारद थे लेकिन इनके अभिनय का जवाब नहीं, यह तो आपको भी फिल्म देखने पर समझ आ जाएगा, अब बात फिल्मांकन की जिसे अंजाम दे रहे हैं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी तोरण राजपूत जी, मशहूर निर्देशक सतीश जैन की तीसरी आंख कहे जाने वाले तोरण दादा इस फिल्म में कमाल कमाल के एंगल दिए हैं,

इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूर्णता की ओर है, जल्द ही पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, अभिनेता राज वर्मा ने इस फिल्म की तैयारी काफी पहले से कर रखी थी और फिल्म बाजार को टटोलने के बाद निर्माण शुरू किया, दूल्हे राजा में एक अच्छी टीम ने काम किया है तो जाहिर सी बात है काम निखर कर ही सामने आएगा, बस अब इंतजार है दूल्हे राजा का सिनेमा घर पहुंचने तक………… Deepak 52kar

