अरबों की धरती पर रहते गरीब लोगों की कहानी है पायलीखंड, पोस्टर हुआ है विमोचन, जल्द होगी रिलीज
sanjha bihaniya….निर्माता निर्देशक हेमंत तिवारी द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म पायलीखंड अभी से चर्चा का विषय बन गई है, कुछ दिनों पूर्व फिल्म का पोस्टर लांच हुआ, पोस्टर को देखते ही दिमाग में वह बातें घूमने लगती हैं कि किस विषय पर आधारित होगी यह फिल्म, परंतु नाम से ही जाहिर है कि इस फिल्म में उन लोगों के बारे में बताया गया होगा जो अरबों की धरती पर रहते हुए भी गरीब हैं। इस फिल्म में ओंकार दास मानिकपुरी और चर्चित अभिनेत्री मुस्कान साहू नजर आएंगी, मुस्कान ने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, पोस्टर में वह काफी आकर्षक नजर आ रही है।

फिल्म के निर्माता व निर्देशक हेमंत तिवारी ने जानकारी दी कि पायलीखंड गरियाबंद जिले में स्थित एक गांव है, जहां बहुमूल्य हीरा पाया जाता है, लेकिन वहां रहने वाले गरीब क्यों है, क्यों उनको उनके गांव से दूर कर दिया गया है, इसके अलावा भी बहुत सी बातें हैं पायलीखंड में जिनको फिल्म के माध्यम से पर्दे पर उतारा है हेमंत तिवारी ने।दीपावली के आसपास इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।

