सनिमा

10 मई को हो रहा है धमाकेदार शुभारंभ, छत्तीसगढ़ी फिल्म माई का लाल रुद्र

sanjha bihaniya…. बहुचर्चित अभिनेत्री हेमा शुक्ला और दीपक कुमार अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रूद्र 10 मई को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक बहु प्रतीक्षित फीचर फिल्म है जिसका इंतजार दर्शकों को काफी दिनों से है क्योंकि फिल्म का टाइटल ही इतना आकर्षक है। इस फिल्म के निर्माता दीपक जिंदवानी है और निर्देशक सुभाष जायसवाल हैं। फिल्म संगीत दिया है संजय मैथिल और परवेज खान ने। फिल्म की खासियत इसका एक्शन और गीत संगीत हैं। फिल्म के एक्शन दृश्यों को निर्देशित किया है मधु अन्ना और जॉनसन अरुण ने।


फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर प्रभाकर बर्मन है, गीतों को कोरियोग्राफ किया है संजू तांडी, शिवाशीष और दिलीप बैस ने। इस फिल्म में सलीम अंसारी, उपासना वैष्णव, सेवक राम यादव और विनय अम्बष्ट के साथ ढेर सारे कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। जबरदस्त गीत, संगीत, धमाकेदार एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा के साथ भरपूर मनोरंजन की गारंटी है माई का लाल रूद्र में। स्टार क्वीन प्रोडक्शन की प्रस्तुति माई का लाल रुद्र के फिल्म वितरक है अमन पिक्चर्स।
यह फिल्म 10 मई को प्रदर्शित होने जा रही है जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां के बाद अभिनेत्री हेमा शुक्ला को फिर इस फिल्म में देखा जाएगा, बता दें कि इस फिल्म में हेमा शुक्ला काफी सुंदर नजर आ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *