कला जगत

राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है, बहुत सुंदर राम भजन, कल होगा रिलीज, कृष्णा म्यूजिक की है प्रस्तुति

sanjha bihaniya…. कृष्णा म्यूजिक धमतरी के द्वारा एक बहुत सुंदर राम भजन कृष्णा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाने वाला है। इस गीत को स्वर से सजाया है लुकेश ठाकुर ने, लुकेश ठाकुर ने और संगीत भी दिया है। इस गीत की निर्माता है ज्योति ठाकुर और म्यूजिक अरेंज किया है मुंबई के रोहित सिन्हा ने।

राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है शीर्षक वाले इस गीत में छत्तीसगढ़ की जानी-मानी कलाकार पायल साहू ने अभिनय किया है। गीत के बोल बड़े ही कर्ण प्रिय हैं।गायक लुकेश ठाकुर ने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल कृष्णा म्यूजिक की शुरुआत इसी गीत से की जा रही है और वह लगातार अपने चैनल में गीत अपलोड करेंगे, इसमें उनका पूरा साथ ज्योति ठाकुर दे रही हैं। राम आ गए हैं त्रेता युग आ गया है गीत की रचना भी लुकेश ठाकुर ने की है।

गीत की संपूर्ण शूटिंग महादेव घाट रायपुर में की गई है। बता दें कि इन दिनों पूरा वातावरण राम मय होने के कारण इस राम भजन को दर्शकों का प्यार मिलने की उम्मीद है। दुर्गा अष्टमी के दिन इस गीत का पोस्टर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा रिलीज किया जाएगा और जल्द ही इसे कृष्णा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया जाएगा। पोस्टर बनाया है रतिभान ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *