तिहार

मीठी सेवइयों के बीच मनी ईद, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्य भी एकत्रित हुए अलीम बंसी के निवास में

SANJHA BIHANIYA… कल संपूर्ण भारत समेत छत्तीसगढ़ में भी ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महीने भर के कठिन उपवास के बाद चांद के दीदार से ईद मनाने की खुशियां और उत्साह देखते ही बन रहा था, इसी बीच छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकार और हमेशा सक्रिय रहने वाले आलिम बंसी ने अपने निवास पर ईद मिलन का आयोजन किया जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के निर्माता निर्देशक सतीश जैन, संतोष जैन, मनोज वर्मा, अनुपम वर्मा, मोहन सुंदरानी, रॉकी दसवानी, पवन गुप्ता, अशोक तिवारी, पी एल एन लकी, सलीम खान, पपी भाई, गोल्डन साहू, ताबीर, प्रीति समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सभी में अलीम बंसी को ईद की मुबारकबाद दी और अलीम बंसी ने सभी का मीठी सेवई से मुंह मीठा किया। ईद मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की चर्चा भी हुई सभी ने अलीम बंसी को हमेशा की तरह ईद के मौके पर एक जगह इकट्ठा करने पर बधाई दी। अलीम बंसी ने कहा कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते हैं जब सिनेमा जगत के लोग इकट्ठा हो त्यौहार एक बहाना हो जाता है और सभी का आना हो जाता है।

लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कार्यक्रम और मिलन समारोह में सक्रिय रहने वाले अलीम बंसी ने कहा की ईद का त्यौहार भी हमें यही सीख देता है की सबसे मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहा जाए, इसीलिए मैंने भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने निवास में एक मिलन समारोह का आयोजन किया। अलीम बंसी ने ईद मिलन समारोह में आने वाले तमाम छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *