तिहार

37 वर्षों से लगातार हो रही है माता की मूर्ति स्थापित, नवीन दुर्गा उत्सव समिति बिलासपुर में कर रहा भव्य आयोजन

SANJHA BIHANIYA…नवीन दुर्गा उत्सव समिति बिलासपुर द्वारा पिछले 37 वर्षों से माँ दुर्गा की स्थापना की जा रही है, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, नवीन दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष दुर्गेश पांडे का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल का दुर्गा उत्सव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे लोग बड़ी संख्या में दूर-दूर से आकर देख रहे है समिति द्वारा शासन के नियमों के पालन के तहत कार्य किया जा रहा है,

प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है,जिसमे सैकड़ों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं, समिति द्वारा और लोगों की सुविधाओं के लिए गार्ड भी तैनात किया गया है ताकि भक्तों को क्रमानुसार दर्शन लाभ मिल सके,

समिति द्वारा कई वर्षों से माता की मूर्ति विराजित की जाती है, जिसमे समिति के सदस्यो समेत शहरवासियो का भरपुर सहयोग प्राप्त होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *