सनिमा

टाइटल मया को सहेज कर रखे हैं प्रकाश अवस्थी, इस दीवाली मया-3 का करेंगे आगाज

SANJHA BIHANIYA..पांच निर्माताओं और दो सह – निर्माताओं द्वारा बनाई गई निर्देशक रेनू सिंह की छत्तीसगढ़ी फिल्म मया 3 इस दिवाली पर्दे पर आ जाएगी, इस फिल्म में मया और मया2 के अभिनेता प्रकाश अवस्थी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, फिल्म का दूसरा पोस्टर अभी वायरल हुआ है जिसमें प्रकाश अवस्थी ट्रैक्टर पर बैठे हैं,अभिनय के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे प्रकाश अवस्थी की कुछ दिनों पूर्व मया होगे रे भी प्रदर्शित हुई थी जिसमें उनके काम को सराहा गया थाप्रकाश को जितने अभिनय की समझ है उतनी ही निर्देशन की भी समझ है तो जाहिर है इस क्षेत्र में भी उन्होंने अपना हुनर तो दिखाया ही होगा, मया 3 उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसे वे इस दिवाली लेकर आ रहे हैं, निर्देशक रेनू सिंह की यह दूसरी फिल्म जरूर है लेकिन रिलीज होने वाली पहली फिल्म है

इस फिल्म में प्रकाश अवस्थी के अलावा लिप्सा मिश्रा, जागृति सिन्हा, नितिन ग्वाला, संजय महानंद, अंजलि चौहान और क्रांति दीक्षित भी नजर आएंगे, इसकी ज्यादातर शूटिंग डोंगरगढ़ में हुई है, कुछ दृश्यों को रायपुर में भी फिल्माया गया है, मया 3 के संगीतकार सुनील सोनी है,फिल्म के निर्माता लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, प्रकाश अवस्थी, मौसमी ग्वाला, मनीष ग्वाला, तरुण सोनी और रेनू सिंह हैं तो सह निर्माता शकील साजिद और कौशल शर्मा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *