मुख्यमंत्री के पिता ने भी देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी, पसंद आने पर की एक लाख देने की घोषणा
SANJHA BIHANIYA….छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म कबड्डी ने भले ही व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छी कमाई ना की हो लेकिन यह फिल्म लोगों को पसंद आई और चर्चा में रही। महिलाओं के जीवन और उसके संघर्ष पर आधारित फीचर फिल्म कबड्डी ने खूब तारीफें लूटी, इसीलिए फिल्म को देखने दुर्ग विधायक अरुण वोरा समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आज कबड्डी फिल्म को देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताश्री नंद कुमार बघेल भी पहुंचे। उन्होंने भी फिल्म की तारीफ की और कहा की ऐसी फिल्में बननी चाहिए। नंद कुमार बघेल ने फिल्म निर्माता को अपनी ओर से ₹1,00000 देने की घोषणा भी की। बघेल जी की इस घोषणा से फिल्म के कलाकारों में खुशी का माहौल है। बता दें कि मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी साहू, उपासना वैष्णव, श्वेता शर्मा, तरुण सोनी समेत सिनेमा जगत के काफी लोग उपस्थित रहे।

