प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 16750 नए मरीज, अब तक 197 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 16750 नए मरीज सामने आए है। वहीं 15551 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 197 मरीजों की मौत हो गई है।

जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3035, दुर्ग से 1759, बिलासपुर से 1117, राजनांदगांव से 1024, रायगढ़ से 931, जांजगीर-चांपा से 905, बालोद से 412, बेमेतरा से 389, कबीरधाम से 394, धमतरी से 707, बलौदाबाजार से 783, महासमुंद से 479, गरियाबंद से 314, कोरबा से 767, मुंगेली से 407, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 131, सरगुजा से 585, कोरिया से 261, सूरजपुर से 306, बलरामपुर से 561, जशपुर से 495, बस्तर से 180, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 26, कांकेर से 500, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 40 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 6 लाख 05 हजार 568 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 21 हजार 555 एक्टिव मामला है। वहीं 4 लाख 77 हजार 339 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 6674 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *