Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में 475 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 133 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 475 नए मरीज सामने आए है। वहीं 129 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मामले मिले है, उसमें दुर्ग से 135, रायपुर से 133, बिलासपुर से 69, सूरजपुर से 20, सरगुजा से 17, जशपुर एवं कोरबा से 13-13, राजनांदगांव से 11, बलौदाबाजार, कोरिया एवं बस्तर से 8-8, रायगढ़ से 7, बालोद एवं जांजगीर-चांपा से 5-5, धमतरी एवं महासमुंद से 4-4, बेमेतरा, बलरामपुर, कांकेर एवं कबीरधाम से 3-3, मुंगेली, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 17 हजार 329 हो गई है। जिसमें से 4006 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 09 हजार 433 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3890 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

