Corona: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 43846 नए केस
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 43846 नए मरीज सामने आए है। वहीं 22956 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 197 संक्रमितों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 हो गया है। जिसमें से 3 लाख 09 हजार 087 एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 59 हजार 755 लोगों की मौत हो चुकी है।

