प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1273 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 426 संक्रमित

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1273 नए मरीज सामने आए है। वहीं 287 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 10 संक्रमितों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटा में जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 426, दुर्ग से 391, राजनांदगांव से 71, बिलासपुर से 50, सरगुजा से 49, बेमेतरा से 29, कोरिया से 26, महासमुंद एवं जशपुर से 25-25, रायगढ़ से 23, बलौदाबाजार से 20, धमतरी से 19, सूरजपुर से 17, कोरबा से 16, बालोद से 14, बस्तर एवं कांकेर से 13-13, मुंगेली से 12, जांजगीर-चांपा से 11 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 23 हजार 153 हो गया है। जिसमें से 7693 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 11 हजार 520 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3940 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *