प्रदेश

Corona : प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 4563 नए मरीज, रायपुर में भी 1291 संक्रमित

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4563 नए मरीज सामने आए है। वहीं 839 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 28 मरीजों की मौत हो गई है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1291, दुर्ग से 1199, राजनांदगांव से 400, बिलासपुर से 224, बेमेतरा से 141, धमतरी से 130, महासमुंद से 129, बालोद से 119, बलौदाबाजार से 101, सरगुजा से 97, बस्तर से 85, कोरबा से 76, कबीरधाम से 72, सूरजपुर से 67, रायगढ़ से 63, जांजगीर-चांपा से 62, कोरिया से 55, जशपुर से 54, मुंगेली से 47, गरियाबंद से 41, कांकेर से 36, बलरामपुर से 27, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 21, कोंडागांव से 14, नारायणपुर एवं बीजापुर से 4-4, दंतेवाड़ा एवं सुकमा से 2-2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 49 हजार 187 हो गई है। जिसमें से 25529 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 19 हजार 188 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4170 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *