राजनिती

Assam Assembly Election: असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा – कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत, जनता ने भाजपा को किया खारिज

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व असम के प्रभारी विकास उपाध्याय असम में बचे शेष दो चरणों के मतदान को लेकर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के प्रस्तावित सभाओं को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है।

(Assam Assembly Election) उन्होंने बताया असम में दूसरे चरण के मतदान प्रचार के आज अंतिम दिन बोर क्षेत्री में कांग्रेस के उपाध्याय राहुल गांधी का पब्लिक मीटिंग के साथ विशाल आम सभा आयोजित है। इस सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच साझा करने जा रहे हैं।

(Assam Assembly Election) असम में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को सुनने जनता गहराई से रुचि ले रही है। उन्होंने आज फिर से एक बार दावा किया कांग्रेस गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। असम की जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *