राष्ट्रीय

corona: देश में 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 53480 नए केस, अब तक 354 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 53480 नए मरीज मिले है। वहीं 41280 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 354 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 हो गई है। जिसमें से 5 लाख 52 हजार 566 एक्टिव मामला है।

वहीं (corona) 1 करोड़ 14 लाख 34 हजार 301 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 62 हजार 468 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *