राजनिती

BJP: कोरोना की निजी अस्पतालों में जाँच और उपचार के लिए मध्यम आय वर्ग तथा ग़रीबों को राहत पहुँचाने न्यूनतम शुल्क तय करे सरकार – संजय

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ताज़ा फैलाव पर अपनी गहन चिंता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार के रवैए को अक्षम्य आपराधिक लापरवाही बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना के तेज़ी से फैलाव की दूसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता जिम्मेदार है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र प्रदेश सरकार को निजी अस्पतालों में जाँच और उपचार को लेकर गंभीर होना चाहिए और मध्यम आय वर्ग तथा ग़रीबों को राहत पहुँचाते हुए इन अस्पतालों जाँच व उपचार का न्यूनतम शुल्क तय करना चाहिए।

(BJP) भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि पूरा प्रदेश आज कोरोना संक्रमण की चपेट में आता जा रहा है और यहाँ एक बार फिर प्रतिदिन औसतन 2 हज़ार संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम शुरू हो चुका है। डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ़ ने चेतावनी दी है कि हालात ऐसे ही रहे तो छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आगे और इज़ाफ़ा होगा। हाल के दिनों में ही प्रदेश में कोरोना के 20 हज़ार से अधिक एक्टिव मरीज चिह्नांकित हो चुके हैं और पिछले 5 दिनों में 90 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *