प्रदेश

corona: प्रदेश में 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 3108 नए मरीज, रायपुर में भी 728 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3108 नए मरीज पाए गए है। वहीं 987 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 29 संक्रमितों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 769, रायपुर से 728, राजनांदगांव से 245, बेमेतरा से 200, बिलासपुर से 163, महासमुंद से 119, बालोद से 114, कोरबा से 108, धमतरी से 78, जांजगीर-चांपा से 76, रायगढ़ से 69, सरगुजा एवं सूरजपुर से 53-53, कबीरधाम से 51, बलौदाबाजार से 50, कांकेर से 47, जशपुर से 36, गरियाबंद से 33, मुंगेली से 29, बस्तर से 27, कोरिया से 19, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 14, बलरामपुर से 10 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 44 हजार 624 हो गई है। जिसमें से 22057 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 18 हजार 436 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4131 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *