राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22854 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22854 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 18100 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 126 संक्रमितों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 12 लाख 85 हजार 561 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 89 हजार 226 एक्टिव मामला है।

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22854 नए मरीजों की पहचान
वहीं 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा संक्रमितों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 58 हजार 189 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *