प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 456 नए केस, अब तक 8 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 456 नए केस दर्ज किए गए है। जबकि 93 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटा में कोरोना (Corona) के जो नए मामले मिले हे, उसमें रायपुर से 135, दुर्ग से 102, सूरजपुर से 35, सरगुजा से 34, बिलासपुर से 31, कोरबा से 26, जशपुर से 20, कोरिया से 17, राजनांदगांव एवं बलौदाबाजार से 13-13, महासमुंद से 6, धमतरी से 5, बालोद, बेमेतरा एवं बलरामपुर से 3-3, गरियाबंद, कांकेर एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 2-2, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बस्तर एवं दंतेवाड़ा से 1-1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 15 हजार 486 हो गई है। जिसमें से 3345 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 08 हजार 269 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3872 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *