प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 9717 नए मरीज, अब तक 199 संक्रमितों ने गंवाई जान

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 9717 नए मरीज सामने आए है। वहीं 12440 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 199 संक्रमितों ने इलाज के दौरान अपनी जान गंवा दी है।

जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ से 847, कोरिया से 743, सूरजपुर से 677, बिलासपुर से 566, मुंगेली से 563, जांजगीर-चांपा से 534, बलरामपुर से 511, रायपुर से 509, कोरबा से 507, जशपुर से 462, बलौदाबाजार से 410, सरगुजा से 406, कबीरधाम से 324, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 284, राजनांदगांव से 277, महासमुंद से 270, कांकेर से 257, धमतरी से 252, बस्तर से 228, दुर्ग से 229, बालोद से 225, कोंडागांव से 200, गरियाबंद से 121, बेमेतरा से 88, दंतेवाड़ा से 85, सुकमा से 50, बीजापुर से 49, नारायणपुर से 41 नए मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 8 लाख 73 हजार 060 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 21 हजार 836 एक्टिव मामला है। वहीं 7 लाख 40 हजार 283 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 10941 संक्रमितों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *