Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 11867 नए मरीज, रायपुर में भी 871 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 11867 नए मरीज सामने आए है। वहीं 12376 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 172 संक्रमितों की जान चली गई है।
कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें जांजगीर-चांपा से 927, रायपुर से 871, रायगढ़ से 821, कोरबा से 815, बलौदाबाजार से 694, सूरजपुर से 690, दुर्ग से 674, कोरिया से 618, जशपुर से 607, बलरामपुर से 561, सरगुजा से 535, बिलासपुर से 531, मुंगेली से 515, महासमुंद से 354, कबीरधाम से 296 राजनांदगांव से 294, बालोद से 264, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 260, धमतरी से 229, कोंडागांव से 180, बेमेतरा से 178, गरियाबंद से 168, बस्तर से 130, दंतेवाड़ा से 90, सुकमा से 52, नारायणपुर से 35, बीजापुर से 30 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश (Corona) में कोरोना संक्रमण का मामला 8 लाख 63 हजार 343 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 25 हजार 104 एक्टिव मामला है। वहीं 7 लाख 27 हजार 497 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 10742 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

